Skip to main content

Bhagwa News

Politics Sports Uttar Pradesh Wedding

सीएम योगी को मिला रिंकू सिंह की शादी का न्योता, परिवार ने सौंपा निमंत्रण कार्ड

CM Yogi receives an invitation to Rinku Singh’s wedding; family presents the invitation card.

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी का निमंत्रण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। शुक्रवार को रिंकू सिंह के परिवार ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और उन्हें शादी का कार्ड सौंपकर समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान रिंकू सिंह की मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह मौजूद रहीं। परिवार ने मुख्यमंत्री को विवाह समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।

रिंकू सिंह का विवाह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ 4 दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित है। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

रिंकू सिंह ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन और भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाकर खास पहचान बनाई है। वहीं, प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field