Skip to main content

Bhagwa News

Politics Uttar Pradesh

छठ महापर्व को लेकर लखनऊ में तैयारियां पूरी, 110 घाटों पर सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम

Preparations for the Chhath festival are complete in Lucknow, with robust arrangements for security and cleanliness in place across 110 ghats.

लखनऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ नगर निगम ने शहर के 110 घाटों पर व्यापक इंतजाम किए हैं। इनमें 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट शामिल हैं।

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई।

नगर निगम की ओर से प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इसके तहत नदी और घाटों से काई, जलकुंभी और अन्य अपशिष्ट हटाए गए हैं। वहीं, छोटे घाटों पर भी सफाई के साथ रंगाई-पुताई और झालरों से सजावट कराई गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर हाईमास्ट लाइट, बैरिकेडिंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक भी लगाए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों तक पहुंचने के रास्तों को व्यवस्थित किया गया है।

प्रमुख घाटों पर पेयजल टैंकर, मोबाइल शौचालय और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सहायता, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और सभी घाटों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

नगर निगम के मुताबिक, छठ महापर्व के दौरान सभी घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए निगम की टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field